मनरेगा की विभागीय वेबसाइट पर एक ही मजदूर की फोटो कई योजनाओं में अपलोड

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा की विभागीय वेबसाइट पर एक ही मजदूर की फोटो कई योजनाओं में अपलोड

जिले में मनरेगा योजना में गड़बड़झाला उजागर होने के बाद भी विभागीय वेबसाइट पर हर रोज अपलोड फोटो भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है.

विज्ञापन

बक्सर. जिले में मनरेगा योजना में गड़बड़झाला उजागर होने के बाद भी विभागीय वेबसाइट पर हर रोज अपलोड फोटो भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है. जिसे लेकर अब प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगा है. विभागीय वेबसाइट पर एक ही मजदूरों की फोटो को कई योजनाएं में अपलोड करने का सिलसिला जारी है. जिले के इटाढ़ी, नावानगर, राजपुर, डुमरांव व केसठ प्रखंड के ग्राम पंचायतों में यह खेल खुलेआम चल रहा है. केसठ प्रखंड में नौ नवंबर योजना संख्या 204049 99 के मास्टर रोल में 1590 व योजना संख्या 20406241 के मास्टर रोल में एक महिला मजदूर का फोटो दोनों योजनाओं में मौजूद हैं. इसी प्रकार इटाढ़ी प्रखंड के हाकीमपुर पंचायत के योजना संख्या 20611107 ग्राम हकीमपुर के सावनपुरा में नहर से सुद्रासन राजभर के खेत तक करहा सफाई कार्य में 12 नवंबर को जारी मास्टर रोल संख्या में 9354 शांल ओढ़े जो महिला मजदूर हैं उसी योजना में मास्टर रोल संख्या 9355 में भी वही महिला मजदूर मौजूद है. हालांकि इटाढ़ी पीओ सुधांशु कुमार कहते हैं कि इस तरह की गड़बड़ियों पर आने वाले दिनों में पूरी तरह से रोक जायेगा. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मनरेगा मजदूरों की जिरी आइक्यू फेसियल से किया जायेगा. इसे लेकर तैयारी चल रही है.

एक ही छत के नीचे होती है सारे सामान की खरीदारी : बक्सर. सुनने में भले ही आश्चर्यजनक लगे लेकिन यह पूरी तरह से हकीकत है कि मनरेगा योजनाओं में बिल्डिंग मटेरियल से लेकर कंटीले तार, सीमेंटेड पोल, सहित चापाकल का सामान आपूर्ति की जाती है. फिलहाल इस प्रकार के सामान की आपूर्ति करने की दुकान बाजार में एक जगह नहीं मिलती हैं. लेकिन मनरेगा में आपूर्तिकर्ताओं द्वारा इस असंभव कार्य को संभव कर दिखाया जा रहा है. इस पर लोग आश्चर्य चकित हैं कि भला एक ही छत के नीचे एक साथ इतने सारे सामान को मनरेगा के कार्यों के लिए आपूर्तिकर्ता द्वार उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रखंड में मनरेगा मैटेरियल सप्लाइ कागजों पर चल रहा है. मनरेगा वेंडर के पास न दुकान है और न ही ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था है. ऐसे में वर्षों से कागज पर ही मैटेरियल सप्लाइ कर मनरेगा वेंडर वाउचर बेचकर कमाई कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन