लाखों की 2909 लीटर शराब के साथ ट्रक जब्त, ड्राइवर समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
लाखों की 2909 लीटर शराब के साथ ट्रक जब्त, ड्राइवर समेत दो तस्कर गिरफ्तार

उतर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चोकपोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान शराब लदा एक छह चक्का ट्रक को जब्त किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. उतर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चोकपोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान शराब लदा एक छह चक्का ट्रक को जब्त किया गया. इस क्रम में दो तस्करों भी गिरफ्तार किए गए हैं. यह कामयाबी बुधवार की रात मद्य निषेध पुलिस की टीम को मिली. बरामद शराब की कुल मात्रा 2909.16 लीटर है. जिसकी कीमत तकरीबन 35 लाख बताई जा रही है. गिरफ्तार होने वालों की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना अंतर्गत डिगोरीहार गांव निवासी मुकेश कुमार राय व उसी थाना क्षेत्र के गनिआरी गांव निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर गंगा स्थित ऊपरी पुल पर बने चेक पोस्ट के पास वाहनों की जांच की जा रही थी. उसी दौरान उतर प्रदेश की सीमा से प्रवेश करने वाले छह चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी. पुलिस को झांसा देने के लिए तिरपाल से ढंके ट्रक में बॉडी के चारों तरफ लकड़ी की भूसी के बोरा के बीच दिल्ली निर्मित विदेशी शराब छुपायी गयी थी. यह देख तलाशी ले रहे चेकपोस्ट प्रभारी पदाधिकारी कुंदन कुमार ने ट्रक ड्रइवर समेत उसपर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उक्त ट्रक को लखनऊ में उनलोगों को सुपुर्द किया गया था तथा हाजिपुर में किसी अनजान व्यक्ति को हस्तगत करना था. इसकी जानकारी देते हुए मद्य निषेध अधीक्षक ने बताया कि ट्रक से 325 कार्टन बरामद हुए. जिसमें विभिन्न ब्रांडों की 2,909.16 ली. शराब मिली. गिरफ्तार होने वाला ट्रक ड्राइवर समेत दोनों तस्कर मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन