गंगा ने छीन ली दो मासूम जिंदगियां! नहाने गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Updated at : 27 Feb 2025 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news| Two school children who went to take bath in Ganga in Buxar died due to drowning.

मौके पर ग्रामीणों की भीड़

Bihar News: बक्सर के सोमेश्वर स्थान स्थित गंगा घाट पर बुधवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। नहाने के दौरान दो स्कूली छात्र नदी में डूब गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय फरहान और 12 वर्षीय शाहजैब के रूप में हुई, जो खेलने के बहाने घर से निकले थे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के सोमेश्वर स्थान स्थित गंगा घाट पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया. नहाने के दौरान दो मासूम स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान नई बाजार वार्ड नंबर-4 के 13 वर्षीय फरहान उर्फ रेहान और 12 वर्षीय शाहजैब हुसैन के रूप में हुई है. फरहान एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था और शाहजैब चौथी कक्षा में पढ़ाई करता था.

खेलने निकले थे, घर नहीं लौटे

परिवार के मुताबिक, दोनों बच्चे बुधवार शाम साइकिल लेकर खेलने के बहाने घर से निकले थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि वे गंगा घाट तक जाएंगे. जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने महाशिवरात्रि मेले और अन्य जगहों पर तलाश शुरू की. इसी बीच गंगा में दो बच्चों के डूबने की खबर मिली, जिससे परिवारों में कोहराम मच गया.

स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर, अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला. गंभीर हालत में उन्हें बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.

Also Read: दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद एक्शन में BJP! 4 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी पर अंतिम मुहर

मुआवजे की उठी मांग, प्रशासन ने दिया आश्वासन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है. सदर सीओ प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा. वहीं, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की जांच कर रही है. गुरुवार सुबह गमगीन माहौल में बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन