Buxar News: रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल दानापुर मण्डल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के आदेशानुसार ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत निरीक्षक प्रभारी कुन्दन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को दो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

बक्सर. रेलवे सुरक्षा बल दानापुर मण्डल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के आदेशानुसार ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत निरीक्षक प्रभारी कुन्दन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को दो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों का नाम ऋषिकेश कुमार उम्र 26 वर्ष पिता स्वर्गीय विनोद कुमार साकिन डुमरी वार्ड नंबर 12 थाना सिमरी जिला बक्सर तथा प्रेमचंद कुमार उम्र 22 वर्ष पेसर प्रहलाद राय साकिन उद्यानगंज थाना कृष्णा ब्रह्म जिला बक्सर का बताया जाता है. इनके पास से चोरी की संपत्ति तथा ब्लेड को मौके से जप्त किया गया तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई वास्ते जीआरपी बक्सर को सुपुर्द किया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि गठित टीम में सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी राहुल यादव तथा प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार गुप्ता शामिल हैं. यह गिरफ्तारी गाड़ी संख्या 01665 से बक्सर स्टेशन पर किया गया है. आगे भी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बक्सर का ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत यह अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन