ePaper

दिल्ली से लायी गयी 37 लाख की विदेशी शराब लोडेड ट्रक जब्त, दबोचे गये दो तस्कर

Updated at : 11 Oct 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली से लायी गयी 37 लाख की विदेशी शराब लोडेड ट्रक जब्त, दबोचे गये दो तस्कर

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गयी है. नतीजा यह है कि शराब तस्करी का धंधा एक बार फिर जोर पकड़ लिया है.

विज्ञापन

बक्सर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गयी है. नतीजा यह है कि शराब तस्करी का धंधा एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. लेकिन चुनाव को स्वच्छ व निष्पक्ष संपन्न कराने को प्रतिबद्ध पुलिस प्रशासन की चौकसी उनके मंसूबे पर पानी फेर दे रहा है. नतीजा यह है कि आए दिन भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की जा रही है. उसी कड़ी में शुक्रवार की रात टाउन थाना की पुलिस शराब लोडेड ट्रक को जब्त कर तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. पुलिस को यह बड़ी कामयाबी शहर के बाईपास रोड स्थित शांतिनगर पुल के पास मिली. ट्रक में छिपाकर डिलिवरी के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब की महक लग गयी. लिहाजा पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच गई और ट्रक को रोककर तलाशी ली. जिसमें 348 कॉर्टन में लाखों रुपये मूल्य की 3078.72 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस को देखते ही ट्रक रोक भाग रहे ड्राइवर समेत दो तस्करों को पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया. गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर 56 निवासी रशीद खान का पुत्र इमरान खान के रूप में हुई. जबकि दूसरे तस्कर की पहचान फरीदाबाद के सेक्टर 17 निवासी हब्बू खान का पुत्र आजाद खान के रूप में हुई. जब्त शराब की कीमत तकरीबन 37 लाख बताई जा रही है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक टाटा ट्रक में विदेशी शराब छिपाकर दिल्ली से भरौली गोलंबर होते हुए बक्सर लाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई. उसी बीच उक्त ट्रक गोलंबर के रास्ते शहर में प्रवेश किया. पुलिस बल द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ट्रक को साइड लेकर शहर में घुसा दिया तथा तेजी से भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने अपने वाहन से उसका पीछा किया. लिहाजा बाईपास रोड में ट्रक खड़ाकर चालक तथा उसमें बैठा व्यक्ति उतरकर भागने लगे. जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा लिया. फिर ट्रक के पीछे बने कंटेनर का सील तोड़कर तलाशी शुरू की गयी, तो अंदर प्लाइ के बॉक्स में सील विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब पायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन