बक्सर के लाइट ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर चढ़ाना पड़ा भारी, RPF ने चालक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बक्सर आरपीएफ पोस्ट में गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक | Prabhat Khabar Network

बक्सर में लाइट ओवर ब्रिज पर अवैध रूप से ट्रैक्टर ले जाने वाले चालक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। रेलवे सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के इटाढ़ी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बने लाइट ओवर ब्रिज (फुट ओवर ब्रिज) पर ट्रैक्टर चढ़ाना एक चालक को भारी पड़ गया. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर भारतीय रेल अधिनियम की धारा 159 के तहत मामला दर्ज किया है.

पहचान के बाद चालक की गिरफ्तारी

आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक चालक अवैध रूप से ट्रैक्टर लेकर लाइट ओवर ब्रिज पर चढ़ गया था. मामले की जांच के बाद चालक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी मोहन यादव के पुत्र रामजी यादव के रूप में हुई. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

भारी वाहन से पुल और यात्रियों की सुरक्षा को खतरा

आरपीएफ के अनुसार लाइट ओवर ब्रिज का निर्माण पैदल यात्रियों और सीमित उपयोग के लिए किया जाता है. ऐसे पुल पर ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन ले जाने से पुल की संरचना को नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित होने और रेल संचालन में भी बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है. इसी कारण मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई.

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

मामले को लेकर सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने भी प्रशासन की ओर से जानकारी साझा करते हुए कहा कि रेलवे परिसर में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर लगातार नजर रखे हुए है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

आरपीएफ ने लोगों से रेलवे परिसरों और रेलवे संपत्तियों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन