बक्सर: राजपुर में खाद दुकानों पर BDO का औचक निरीक्षण, स्टॉक और बिक्री रजिस्टर की हुई जांच
फोटो :- दुकान की जाँच करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
बीडीओ मनोज कुमार ने अकबरपुर तिलकड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर खाद बेचने और नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।
Buxar News : किसानों से खाद की अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों के बीच राजपुर प्रखंड के अकबरपुर तिलकड़ा स्थित इफको बाजार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खाद के स्टॉक, बिक्री पंजी और अन्य आवश्यक अभिलेखों की बारीकी से जांच की.
स्टॉक और अभिलेखों का किया मिलान
निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी में दर्ज खाद की मात्रा का दुकानों में उपलब्ध वास्तविक स्टॉक से मिलान किया गया. जांच में सभी दस्तावेज और अभिलेख सही पाए गए. बीडीओ ने खाद विक्रेताओं से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही खाद की दर और वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली.
निर्धारित दर पर ही बेचने का निर्देश
बीडीओ मनोज कुमार ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में तय दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
शिकायतों के सत्यापन के लिए हुई कार्रवाई
बीडीओ ने बताया कि उन्हें मौखिक रूप से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ खाद विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेकर किसानों को खाद बेच रहे हैं. इन्हीं शिकायतों की सत्यता की जांच और सत्यापन के उद्देश्य से औचक निरीक्षण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










