बक्सर न्यूज: भटौली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ने दो किशोरों को रौंदा

सांकेतिक तस्वीर
Buxar News: बक्सर के भटौली मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
Buxar News(त्रिलोकी चौबे): स्थानीय थाना के भटौली मार्ग पर प्लस टू हाई स्कूल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों जख्मी किशोरों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बक्सर के लिए रेफर कर दिया है.
चालक गिरफ्तार
घायलों की पहचान बंटी कुमार ठाकुर और हिमांशु कुमार ग्राम रूपसागर के रूप में हुई है. इसकी पुष्टि करते हुए एसएचओ प्रफुल्ल कुमार ने बताता कि ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
नावानगर बाजार जाने के दौरान हुई घटना
ट्रैक्टर चालक गेहूं लोड करने के लिए चनवथ गांव जा रहा था. तभी नावानगर प्लस टू स्कूल गेट के पास रूपसागर गांव से नावानगर बाजार आ रहे दोनों किशोर उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गये.
Also Read: गया में हमले पर बोले मांझी, कुछ लोग फूल तो कुछ पत्थर बरसाते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










