ePaper

दीपोत्सव पर दीपों की रोशनी से आज जगमग होंगे घर-आंगन

Updated at : 19 Oct 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
दीपोत्सव पर दीपों की रोशनी से आज जगमग होंगे घर-आंगन

प्रकाश का पर्व दीपावली सोमवार को मनाया जायेगा. इस अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी व विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की पूजा की जायेगी.

विज्ञापन

बक्सर. प्रकाश का पर्व दीपावली सोमवार को मनाया जायेगा. इस अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी व विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की पूजा की जायेगी और दीप जलाये जायेंगे. पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को घरों की साफ-सफाई की गयी और मिट्टी के दीया एवं पूजा-पाठ के सामानों के साथ गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की खरीदारी की गयी. खरीदारी को लेकर हुई भीड़ के कारण बाजारों में चलह-पहल बढ़ गये थे. दीपावली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. जाहिर है कि दीपावली पंच पर्व का शुभारंभ कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को धनतेरस से होती है. दूसरे दिन के पर्व रूप चौदस तथा तीसरे दिन दीपावली मनाया जाता है. ज्योतिर्विदों एवं आचार्यों के मुताबिक दीपावली का पर्व प्रदोष काल और रात में निशीथ काल में अमावस्या तिथि रहने पर मनाया जाता है. यह मुहूर्त 20 अक्तूबर को हो रहा है. ऐसे में दीपों का त्योहार दीपावली 20 अक्टूबर को निर्विवाद रूप से मनेगा. इस संबंध में आचार्य श्रीकृष्णानंद जी पौराणिक ने कहा कि सूर्यास्त के बाद एक घड़ी तक अमावस्या होने पर उसी दिन दीपावली मनाया जाता है. वही यदि दोनों सायं काल में अमावस्या हो तो दूसरे दिन तथा केवल पहले दिन सायं काल में दर्श हो तो प्रथम दिन ही यह व्रत मनाने का शास्त्रीय विधान है. खरीदारों की भीड़ से गुलजार हुए बाजार : दीपोत्सव की खरीदारी को लेकर जिला मुख्यालय समेत जिले भर के बाजार गुलजार रहे. इस दौरान लोग गणेश-लक्ष्मी, पटाखे एवं मिट्टी के दीया की जमकर खरीदारी कीं. धान के लावा, लड्डू व मिठाई की भी बिक्री खूब हुईं. इसको लेकर शहर में जगह-जगह फुटपाथों पर अस्थाई दुकानें सजायी गयी थीं. जहां खरीदारी के लिए लंबी कतारें लगी रहीं. खरीदारों की आमद बढ़ने से व्यवसायियों की भी जमकर चांदी कटी. नजारा यह था कि दुकानदारों को खाने की फुर्सत नहीं मिल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन