ePaper

पुलिस ने स्काॅर्पियो से 445 लीटर शराब किया बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार

Updated at : 16 Jul 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने स्काॅर्पियो से 445 लीटर शराब किया बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार

बुधवार की अहले सुबह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. रामदास राय के डेरा थाना पुलिस ने गंगौली सम्मत स्थान से शराब से भरी एक स्काॅर्पियो समेत तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सिमरी. बुधवार की अहले सुबह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. रामदास राय के डेरा थाना पुलिस ने गंगौली सम्मत स्थान से शराब से भरी एक स्काॅर्पियो समेत तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्काॅर्पियो में भारी मात्रा में शराब बलिया से लायी जा रही है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्काॅर्पियो को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 51 पेटी शराब बरामद किया. झारखंड रजिस्ट्रेशन नंबर की स्कार्पियो में विभिन्न ब्रांड के शराब की पेटी भरी हुई थी, जिसमें 08 पीएम 345 लीटर, ब्लेंडर्स प्राइड 81 लीटर, रॉयल चैलेंज के 18 लीटर यानी कुल 445 लीटर शराब पुलिस ने जब्त की. गिरफ्तार धंधेबाज सारण जिला के ओडलाही गांव निवासी राजेश कुमार सिंह एवं राजापुर नौरंग राय के डेरा निवासी गोलू पासवान व अनुज पासवान बताए जाते हैं. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ शराबबंदी कानून अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन