buxar election : चुनाव के दौरान वेबकास्टिंग को लेकर निर्बाध मिलेगी बिजली

buxar election : बिजली कंपनी ने बनाया कंट्रोल रूम, अधिकारियों के जारी किये गये नंबर
buxar election : जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है. चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1567 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी. इस दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए, इसके लिए बिजली कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है. विभाग का मुख्य लक्ष्य चुनाव के दिन निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है. कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव के दिन बिजली की आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट न हो, इसके लिए पहले से ही विशेष कार्ययोजना तैयार की गयी है. जिले भर में पेड़ की छंटाई-कटाई, तार बदलने और लाइन मेंटेनेंस जैसे कार्य पूरे कर लिए गये हैं. साथ ही, जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर पहले से समस्या रही है, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है. चुनाव के दिन किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निबटने के लिए बिजली कंपनी ने कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां से हर मतदान केंद्र की स्थिति पर नजर रखी जायेगी. कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी किसी भी शिकायत या तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान करेंगे. विभाग ने कंट्रोल रूम के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किये हैं अमरजीत कुमार सिंह 9941377772, धर्मेंद्र कुमार सिंह 9939910749, दीपक कुमार सिंह 9264454464, आशुतोष कुमार 9031807051 इन नंबरों पर मतदान के दौरान बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या की तुरंत सूचना दी जा सकेगी. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी अभियंताओं, कर्मचारियों और लाइनमैन की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं, ताकि चुनाव के दिन पूर्ण स्टाफ उपलब्ध रहे. कहा कि चुनाव के दिन प्रत्येक मतदान केंद्र को प्राथमिकता सूची में रखा गया है. किसी भी स्थान पर बिजली बाधित होने की स्थिति में टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करेंगी. इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल रैपिड रिस्पांस टीम भी गठित की गयी है. विभाग की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है कि मतदान केंद्रों से जुड़ी बिजली आपूर्ति लाइनों की एक दिन पहले पुनः जांच कर ली गयी है. ट्रांसफॉर्मर और तारों की स्थिति का परीक्षण किया गया, ताकि वेबकास्टिंग और मतदान दोनों बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




