ट्यूशन पढ़ने गयी किशोरी लापता, अपहरण का आरोप

Updated:
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने गयी किशोरी लापता, अपहरण का आरोप

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी

विज्ञापन

कृष्णाब्रह्म.

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली किशोरी का लापता हो जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर परिजनों में चिंता और आक्रोश का माहौल है. काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने स्थानीय थाने में मौसा, मौसी समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि किशोरी बीते पांच मई की दोपहर घर से कृष्णाब्रह्म बाजार ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. प्रतिदिन की तरह देर शाम तक उसके घर लौट आने की उम्मीद थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं पहुंची. इसके बाद स्वजन चिंतित हो उठे और अपने स्तर से रिश्तेदारों तथा आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू कर दी. काफी प्रयासों के बावजूद जब किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया, तब परिजनों ने पुलिस का सहारा लिया. थाने में दर्ज प्राथमिकी में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपने मौसा, मौसी और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर साजिश के तहत उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. पिता का कहना है कि सभी आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चले गये हैं. मामले को लेकर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि किशोरी के पिता के आवेदन के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन