ePaper

किला मैदान में जीविका के नेतृृत्व में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला 18 दिसंबर को होगा आयोजित

Updated at : 15 Dec 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
किला मैदान में जीविका के नेतृृत्व में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला 18 दिसंबर को होगा आयोजित

नगर के किला मैदान बक्सर में जीविका के माध्यम से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 18 दिसंबर को किया जायेगा.

विज्ञापन

बक्सर. नगर के किला मैदान बक्सर में जीविका के माध्यम से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 18 दिसंबर को किया जायेगा. रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के माध्यम से जिले के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा मौका मिलेगा. इसको लेकर बक्सर सदर प्रखंड स्थित परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु शरण पांडेय ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान कौशल रथ प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवाें में जाकर लोगों को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के प्रति जगरूक करेगा. जीविका के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत मेला का शुभारंभ जिला पदाधिकारी डॉ. साहिला की अध्यक्षता में होगा. अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है, जहां रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाया जायेगा. जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, सदर बक्सर के माध्यम से आयोजित इस रोजगार सह स्वरोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के युवाओं का पंजीयन होगा. साथ ही छात्रों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जायेगा. मेला में पंजीकृत युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा, साथ ही युवा, जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भी पंजीयन कर लाभ ले सकते हैं. जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका दयानिधि चोबे ने बताया कि इस रोजगार मेला का उद्देश्य अभ्यर्थियों को रोजगार व स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध करवाना है. रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के युवा, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत चलाए जा रहे रोजगार, स्वरोजगार, रोजगार परक प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी ले रहे हैं. अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेड से जुड़े कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण भी ले सकते हैं. प्रशिक्षण संस्थानों में युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क रहने, खाने और प्रशिक्षण की व्यवस्था रहती है. रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में अधिक से अधिक युवा भाग लें सके, इसके लिए गांव गांव घूम कर कौशल रथ के माध्यम से प्रसार किया जा रहा है. साथ ही जीविका के सामुदायिक संगठनों की बैठक में चर्चा कर जीविका दीदियों के माध्यम से भी युवाओं को जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन