शांतिपूर्ण माहौल में मना डुमरांव विधानसभा में लोकतंत्र का महापर्व

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में लोकतंत्र का महापर्व मनाया गया.
डुमरांव़ डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में लोकतंत्र का महापर्व मनाया गया. डुमरांव विधानसभा में चुनावी समर में उतरे कुल 16 प्रतयाशियों के लिए कुल 382 मतदान केंद्रों पर कड़ी चौकसी के बीच वोट डाले गए. शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कुल 36 माइक्रो आब्जवर्यर नियुक्त किए गए थे. शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कुल 1680 मतदान कर्मी प्रतिनियुक्त किए थे. वही कुल चार आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे, जो आकर्षण का केंद्र रहा. सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था थी. मतदान को लेकर सुबह 7 बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे, हालांकि सुबह में मतदान केंद्रों पर भीड़ कुछ कम थी. लेकिन 10 बजे के बाद से भीड़ बढ़ने लगी. डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटनाओं की सूचना नहीं है. महिला मतदाताओं और नए मतदाताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला. शाम 6.30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार किसी भी मतदान केंद्रों पर बहुत लंबी कतार देखने को नहीं मिली वजह यह है कि मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई थी और किसी भी मतदान केदो पर 12 सो से अधिक मतदाताओं की संख्या नहीं थी. इसी वजह से इस बार चुनाव में लंबी कतारें नहीं लगी. सुबह 9 बजे डुमरांव राज हाई स्कूल के बूथ संख्या 124, 125 पर पुरुष की अपेक्षा महिला मतदाता की ज्यादा कतरे लगी थी. जबकि उर्दू मध्य विद्यालय बुथ संख्या 107 पर महिला से ज्यादा पुरुष मतदाता दिखे. वहीं महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय पर बुजुर्ग मतदाता को पुलिसकर्मी ने पड़कर मतदान कराया. दोपहर 2 बजे टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल पर बनाए गए बूथ संख्या 129 पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिली. दोपहर करीब 3 बजे पुराना भोजपुर मध्य विद्यालय पर बनाए गए आदर्श बूथों पर व्हीलचेयर से जाकर वृद्ध महिला मतदान की. इस बूथ पर सुरक्षा कर्मी पूरी तरह से चौकस थे. बूथ पर मेडिकल टीम, पानी, रैम्प तथा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जो खास तौर से युवाओं तथा महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस दौरान बक्सर डीएम विद्यानंद सिंह, एसपी शुभम आर्य, डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, बीडीओ संदीप कुमार पांडे के साथ अन्य अधिकारियों ने लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे. इस दौरान डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि पूरे विधानसभा में 382 मतदान केंद्र बनाये गये थे. इस दौरान पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में लोकतंत्र का महापर्व मनाया गया. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है. इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी, ताकि कहीं कोई असामाजिक तत्व कोई गड़बड़ हरकत न कर पाये. ठाकुर दयाल सिंह टोला व कोपवां में इवीएम में तकनीकी खराबी से आधे घंटे रुकी वोटिंग, नई मशीन आने के बाद शुरू हुआ मतदान गुरुवार को विधानसभा चुनाव के दौरान ठाकुर दयाल सिंह के टोला बूथ संख्या 54 व कोपवां बूथ संख्या 206 पर इवीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया करीब आधे घंटा तक बाधित रही. सुबह मतदान शुरू होते ही कुछ देर बाद मशीन में खराबी आने से मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा. बूथ पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा. सूचना मिलते ही प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीडीओ व तकनीकी दल मौके पर पहुंचे और तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मशीन को बदली गयी. बीडीओ संदीप कुमार पांडे ने बताया कि दोनों बूथों पर इवीएम में तकनीकी खराबी आ गयी थी. जिसके कारण आधे घंटा वोटिंग प्रक्रिया रुका रहा. दोनों बूथों पर आधे घंटे के अंदर नई मशीन बदलकर मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कराई गई. उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




