ePaper

buxar news : हर वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने किया है काम : नीतीश कुमार

Updated at : 06 Sep 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : हर वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने किया है काम : नीतीश कुमार

buxar news : नायरा पेट्रोल पंप के पास आयोजित एनडीए संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास मॉडल की चर्चा की

विज्ञापन

राजपुर. प्रखंड के नायरा पेट्रोल पंप के पास आयोजित एनडीए संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास मॉडल की चर्चा की.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है. आने वाले समय में भी हम सब मिलकर बिहार का विकास कार्य जारी रखेंगे. बीजेपी और जदयू की सरकार बनी, तो हर क्षेत्र में विकास किया. केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राशि खर्च की. चाहे स्वास्थ्य हो, शिक्षा और सड़क, पुल-पुलिया हर क्षेत्र में विकास किया. 2020 के चुनाव में सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल, शौचालय, बिजली का तोहफा ग्रामीणों को दिया. बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का वादा किया था. इन सभी वादा को हमने पूरा किया. नीतीश कुमार ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी प्रकार की पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गयी है. 2018 में हर घर में बिजली पहुंचा दी थी. लेकिन, अब हर घर को 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दिया. महिलाओं के लिए भी एक नयी योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसमें हर घर की महिलाओं को रोजगार के लिए तत्काल 10 हजार रुपये दिया जा रहा है. इसके लिए शीघ्र ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. कुछ महीनों के बाद उन्हीं महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता दी जायेगी. केंद्र सरकार से भी बिहार को खूब मदद मिल रही है. जहां मखाना बोर्ड का गठन हुआ. कोसी परियोजना की स्वीकृति, नये-नये एयरपोर्ट एवं राजमार्ग सहित कई परियोजनाएं चल रही हैं. वहीं बिहार में खेलो इंडिया यूथ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष भुवन सिंह ने की.

सीएम ने पूर्व मंत्री संतोष निराला पर जताया भरोसा

नीतीश कुमार ने यहां के विकास मॉडल पर चर्चा करते हुए कहा कि हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है. धनसोई बाइपास, मलई बराज जैसी योजनाओं पर काम चल रहा है. मुस्लिम कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा रही है. बिहार तेजी से विकास कर रहा है. कुछ ही दिनों में चुनाव होने वाला है. एक आग्रह करते हैं कि इस बार फिर से संतोष कुमार निराला को जिताएं. जनता से भी पूछा कि जिताइएगा न. जैसे ही संतोष कुमार निराला मुख्यमंत्री के समक्ष खड़े हुए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जीत दिलाने का समर्थन किया.

55 वर्ष के बच्चे को लेकर घूम रहे कांग्रेस के लोग : सम्राट चौधरी

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग बाहर से आ रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के लोग 55 वर्ष के एक बच्चे लेकर घूम रहे हैं. राजद के लोग एक युवराज को लेकर घूम रहे हैं. रोड एवं सड़क बनाया नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार ने और घूम रहे हैं राजद व कांग्रेस के नेता और गाली भी हम लोगों को दे रहे हैं. कांग्रेस ने हम बिहारियों को अपमानित करने के लिए बी से बीड़ी का उच्चारण किया है. जिस तरह से बीड़ी में आग लगाते हैं. इस तरह से कांग्रेस व राजद के लोगों को जलने के लिए नीतीश कुमार के साथ मिलकर विकास करेंगे. एक बार फिर यहां से एनडीए प्रत्याशी को जिताकर नीतीश कुमार को मजबूत बनाएं.

जालसाज व ठगों से सतर्क रहने की जरूरत : विजय चौधरी

सिंचाई मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पिछली बार बक्सर में जब आये थे, तो प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने जिस योजनाओं का उद्घाटन किया है वह पूरी तरह से धरातल पर दिख रही है. यहां आकर कई योजनाओं का इन्होंने सौगात देने का काम किया है. पिछले 30 वर्षों में बिहार एवं राजपुर का भी विकास हुआ है. मोदी जी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार जैसा गरीब प्रदेश भी तरक्की कर रहा है. विपक्ष भी विकास के मुद्दे को उठना नहीं चाहता है. अगला चुनाव भी विकास के मुद्दे पर होगा. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद या महागठबंधन के कार्यकर्ता आपके यहां आये होंगे. वह माई-बहन योजना का फॉर्म भरवा रहे हैं. यह ठगैती व जालसाजी है. योजना बनती है सरकर द्वारा. मुख्यमंत्री जी ने अभी महिला रोजगार योजना बनायी है, जिसका फॉर्म भरा जायेगा. जालसाज व ठगों से सतर्क रहने की जरूरत है.

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

धन्यवाद ज्ञापन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया. मौके पर पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला प्रभारी अभिषेक पटेल, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय पटेल, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह, अरविंद उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार बबलू, आरएलएम के दीनानाथ ठाकुर, विवेक प्रजापति, विजय कुशवाहा, जदयू अध्यक्ष फुटुचंद कुशवाहा, ऋषिदेव राय, केशनाथ राम, दीनदयाल कुशवाहा, सुरेश चौहान, अजय चंद्र लोदी, निरंजन पाठक, लोजपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह, हम के जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह एवं एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन