ePaper

केसठ में 80 प्रतिशत प्रपत्र हुआ अपलोड, जल्द होगा लक्ष्य पूरा : बीडीओ

Updated at : 16 Jul 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
केसठ में 80 प्रतिशत प्रपत्र हुआ अपलोड, जल्द होगा लक्ष्य पूरा : बीडीओ

चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न गांवों में विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन

केसठ. चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न गांवों में विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है. इसके तहत प्रखंड में 80 प्रतिशत प्रपन्न अपलोड किया जा चुका है. इसका मॉनिटरिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा एवं लवकुश सिंह कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 27138 मतदाता है. जिन्हें प्रपत्र वितरण किया जा चुका है. वहीं 24278 यानी 90 प्रतिशत मतदाताओं से प्रपत्र संग्रह किया जा चुका है. इसके अलावा 21650 यानी 80 प्रतिशत मतदाताओं को अपलोड किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रखंड में विभिन्न मतदान केंद्रों पर 26 बीएलओ एवं तीन सुपरवाइजर को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जा रही है. इसका रिपोर्ट जिला को भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृत मतदाता, पलायन मतदाता एवं दोहरीकरण मतदाताओं को भी चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर दिया जायेगा. प्रभात खबर की टीम ने बुधवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी को लेकर विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया. इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 179 पर बीएलओ लाल बाबू प्रसाद मतदाताओं को पावती देकर प्रपत्र संग्रह कर रहे हैं. वही 188 मतदान केंद्र संख्या पर बीेएलओ अजय कुमार विक्रांत मतदाताओं से प्रपत्र संग्रह कर रहे हैं. इस दौरान मतदाताओं से आवश्यक कागजात लेकर पर पत्र लिया जा रहा है. मतदाताओं ने बताया कि आयोग के निर्देश पर निर्धारित कागजात दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन