रामरेखा घाट की सीढ़ियों से गंगा की लहरों तक जगमग दीयों ने बिखेरी सतरंगी छठा
Author Amlesh prasad
Updated:
विज्ञापन

बुधवार को देव दीपावली के मौके पर रामरेखा घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर रोशनी के महाकुंभ की छटा अदभूत रहा.
विज्ञापन
बक्सर. बुधवार को देव दीपावली के मौके पर रामरेखा घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर रोशनी के महाकुंभ की छटा अदभूत रहा. जिस कारण रामरेखा घाट की सीढ़ियों से गंगा की लहरों तक जगमग दीयों की सतरंगी छटा देखते ही बन रही थी. तमाम गंगा घाट दीयों की रोशनी से जगमगता रहा. गंगा घाट पर शाम को मेले जैसे दृश्य रहा. देव दीपावली को लेकर तकरीबन पांच हजार से अधिक दीपों से पूरा गंगा घाट जगमगाये. घाटों पर देव दीपावली की छटा निहारने को लेकर काफी संख्या में लोग जुटे थे. महज कुछ ही समय में हजारों दीये एक साथ आलोकित हो उठे. इस दौरान गंगा आरती भी खासा आकर्षण का केंद्र रहा. भव्य गंगा आरती में तमाम राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे. देव दीपावली पर शहर के प्रमुख घाटों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. इस मौके पर पूरा घाट दीयों के जगमग रोशनी से नहा उठे. रामरेखा घाट पर गंगा सेवा समिति की ओर से भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जिले के गंगा किनारे स्थित सभी प्रमुख घाटों पर दीपदान किया गया. मां गंगा का विधिवत पूजन कर भव्य आरती की गयी. इस मौके पर सभी घाटों को दीयों से सजाया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










