ePaper

पंचकोशी परिक्रमा के दो दिन बाद भी किला मैदान की नहीं हुई सफाई

Updated at : 15 Nov 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
पंचकोशी परिक्रमा के दो दिन बाद भी किला मैदान की नहीं हुई सफाई

नगर में सफाई व्यवस्था फिलहाल काफी दयनीय स्थिति में है. नगर की गंदगी की दो दिनों बाद भी सफाई नहीं हो पायी है.

विज्ञापन

बक्सर. नगर में सफाई व्यवस्था फिलहाल काफी दयनीय स्थिति में है. नगर की गंदगी की दो दिनों बाद भी सफाई नहीं हो पायी है. जिसके कारण नगर के मुख्य खेल के मैदान में कचड़ा जमा होने के कारण बच्चों की खेल प्रभावित रहा. जबकि इस कचरे की सफाई को लेकर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है. ज्ञात हो कि जिले में पंचकोसी परिक्रमा के अंतिम पड़ाव नगर के चरित्रवन में था. जहां चिट्टी चोखा प्रसाद बनाने के लिए नगर में अप्रत्याशित भीड़ लगी थी. इस क्रम में नगर के किला मैदान के साथ ही सड़कों पर भी चिट्टी चोखा का प्रसाद बनाया गया था. इस दौरान लिट्टी बनाने के लिए गोइठा जलाया गया था. जिसकी राख अभी भी नगर में पड़ा हुआ. जिसकी सफाई नगर परिषद की सफाई एजेंसी ने नहीं कराया है. जिससे बच्चों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है. जबकि नगर की संपूर्ण सफाई को लेकर एजेंसी पर भारी भरकम खर्च किया जा रहा है. जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. किला की सफाई नहीं होने से बच्चों को परेशानी : किला मैदान में प्रतिदिन सुबह एवं शाम में टहलने वाले लोगों के साथ खेलने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है. लेकिन नगर परिषद एव नगर परिषद की सफाई एजेंसी इसके प्रति लापरवाह बना हुआ है. दो दिन बीत जाने के बाद भी किला मैदान की सफाई नहीं करायी गयी है. जिसके कारण बच्चों का पिछले दो दिनों से खेल का प्रैक्टिस प्रभावित हो गया है. वहीं टहलने वाले लोगों को इस गंदगी के बीच ही टहलना मजबूरी हो गयी है. सफाई पर करोड़ खर्च के बाद भी सफाई अधूरा : नगर परिषद क्षेत्र की सफाई पर एक करोड़ 16 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किया जा रहा है. इसके बावजूद नगर की सफाई व्यवस्था किला मैदान की यह तस्वीर पोल खोल रही है. यह तस्वीर नगर की सफाई व्यवस्था पर होने वाले खर्च को मुंह चिढ़ा रहा है. नगर के वार्डों में भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से संचालित नहीं हो रहा है. जबकि नगर के किला मैदान भी वार्ड में ही शामिल है. ज्ञात हो कि नगर परिषद प्रतिदिन नगर की सफाई को लेकर 500 से ज्यादा की संख्या में सफाई मजदूरों को लगाया है. जिनसे नगर परिषद क्षेत्र की सफाई करायी जाती है. जिससे सफाई व्यवस्था सवाल के घेरे में है. क्या कहते हैं अधिकारी रविवार को सफाई कराया जायेगा. मतगणना को लेकर सफाई व्यवस्था प्रभावित था. कुछ मजदूर मतगणना स्थल पर लगाये गये थे. जिसके कारण किला मैदान की सफाई नहीं किया गया है. रवि कुमार सिंह, स्वच्छता अधिकारी, नगर परिषद बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन