डुमरांव नप की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गयी है कि वे मतदाता सूची देखें
विज्ञापन
डुमरांव.
नगर परिषद डुमरांव क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 35 तक की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. इस संबंध में निबंधन पदाधिकारी (नगर परिषद) सह अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राकेश कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदाता सूची को आम नागरिकों के निरीक्षण हेतु विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि मतदाता अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन कर सकें. जारी सूचना के अनुसार अंतिम मतदाता सूची जिला पंचायत राज कार्यालय बक्सर, नप कार्यालय डुमरांव, प्रखंड कार्यालय डुमरांव, अंचल कार्यालय डुमरांव तथा अनुमंडल कार्यालय डुमरांव में प्रकाशित की गयी है. इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थाना एवं डाकघरों में भी सूची को निरीक्षण के लिए रखा गया है. प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गयी है कि वे मतदाता सूची देखें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










