ePaper

केसठ में विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण हुआ संपन्न

Updated at : 06 Nov 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
केसठ में विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण हुआ संपन्न

प्रखंड में विधानसभा चुनाव गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. मतदान के निर्धारित समय सुबह सात बजे के पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी थी.

विज्ञापन

केसठ. प्रखंड में विधानसभा चुनाव गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. मतदान के निर्धारित समय सुबह सात बजे के पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी थी. प्रखंड में कुल 25 हजार 308 मतदाता थे. जिसमें पुरुष मतदाता 13436 व महिला मतदाता 11872 थे. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ, सेक्टर मजिस्ट्रेट नसरुद्दीन अंसारी, मुकेश कुमार, मुनेश कुमार, संतोष कुमार ने बूथों पर जा जाकर निरीक्षण करते नजर आये.सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बल तैनात किये गये थे. जिसके कारण प्रखंड के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य संपन्न हुआ. मतदान में पहली बार शामिल हुए युवाओं में काफी उत्साह देखा गया. मतदान केंद्र संख्या 210 मध्य विद्यालय केसठ पर मतदाता माधवी कुमारी ने कहा कि पहली बार मतदान करना एक सुखद अनुभूति है. केसठ पैक्स गोदाम मतदान केंद्र पर डुमरांव विधानसभा के राजद के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव व पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष सह मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान, निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती ने वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रखंड में चुनाव आयोग के निर्देश पर कोरोना से बचाव को लेकर कुल 25 हजार 308 मतदाताओं के लिए 32 बूथ बनाये गये थे. प्रखंड को चार सेक्टरों में बांटा गया था. प्रत्येक मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने जायजा लिया.

मतदान केंद्रों पर लगाये गये थे पर्दानशी कर्मी

प्रखंड के 32 मतदान केंद्रों में से 14 मतदान केंद्रों पर पर्दा नशी कर्मी को लगाया गया था. ये पर्दानशी कर्मी मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचने वाले मतदाताओं की सही और गलत की पहचान कर रहे थे. इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहायता एवं सुविधा के लिए हेल्प डिक्स बनाया गया था. जहां निर्धारित केंद्र पर महिला कर्मी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन