ePaper

buxar news : कर्मियों की कमी से नगर में पसरी है गंदगी

Updated at : 09 Nov 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
buxar news : कर्मियों की कमी से नगर में पसरी है गंदगी

buxar news : नगर परिषद की उदासीनता से सफाई के प्रति लापरवाही बरत रही एजेंसी

विज्ञापन

बक्सर. नगर में सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जा रहा है. निर्धारित सफाईकर्मियों की जगह सीमित सफाई कर्मियों के काम करने के कारण नगर की संपूर्ण सफाई काफी प्रभावित हो गया है. सड़क किनारों पर निस्तारित कचरा का उठाव भी प्रतिदिन नहीं हो पा रहा है. निर्धारित सफाईकर्मियों की अपेक्षा काफी कम संख्या में प्रतिदिन मजदूर काम कर रहे है. नगर की सफाई प्रभावित हो गया है. रविवार को भी नगर के विभिन्न मुहल्लों व महत्वपूर्ण सड़कों की सफाई नहीं की गयी है, जिससे वहां से गुजरने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सीमित सफाईकर्मियों से नगर के मेन रोड की सफाई के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जा रहा है. सफाई के नाम पर पूर्व से जमा जहां-तहां कचरे का केवल उठाव किया गया है. नगर की सफाई व्यवस्था पर भारी-भरकम खर्च किया जा रहा है. लेकिन कम खर्च में नगर की सफाई व्यवस्था से भी अधिक प्रभावित हो गया है. प्रतिमाह खर्च होने वाला भारी भरकम राशि भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ रहा है, जिसके कारण नगर की स्वच्छता ही प्रभावित हो गयी है, जिसके कारण नेशनल स्वच्छता रैंकिंग में भी फिसलकर अंतिम पायदान पर पहुंच गया है. हालांकि नगर परिषद के अधिकारी नियमित सफाई की बात कर रहे है. लेकिन उनका दावा नगर परिषद क्षेत्र में दिखायी नहीं दे रहा है. नगर में प्रतिदिन गंदगी का अंबार तथा मुहल्लों में सफाई नहीं होने का असर दिख जाता है. यदि सफाई व्यवस्था यूं ही बनी रही, तो शायद स्वच्छता के जारी होने वाली रैंकिग में फिसलने के लिए नीचे कोई जगह नहीं बचेगा. नगर की सफाई एजेंसी की सफाई के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण सफाई व्यवस्था में काफी परेशानी हो रही है, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन