सरकारी स्कूल के बच्चों को मिली पाठ्य पुस्तक, बच्चों के चेहरे खिले

Updated at : 16 Apr 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के बच्चों को मिली पाठ्य पुस्तक, बच्चों के चेहरे खिले

प्रखंड के सभी 19 पंचायत के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के बीच पुस्तक का वितरण शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

राजपुर. प्रखंड के सभी 19 पंचायत के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के बीच पुस्तक का वितरण शुरू कर दिया गया है. नये शैक्षिक सत्र शुरू होते ही सरकारी स्कूलों में सभी कक्षाओं के लिए किताब पहुंच गया है. कुछ सीआरसी केंद्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में भी किताब वितरण का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जायेगा. राज्य शिक्षा विभाग के तरफ से जारी निर्देश के आलोक में पुस्तक वितरण का कार्य शुरू किया गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि सीआरसी अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में किताब का वितरण शुरू कर दिया गया है. बच्चों को कक्षा संचालन एवं पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसको लेकर समय पर यह किताब उपलब्ध करा दिया गया है. इस बार कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को एनसीईआरटी के किताब का वितरण किया जा रहा है. अब सरकारी स्कूल के बच्चे भी निजी स्कूलों की तरह गहन अध्ययन करेंगे. आगे भविष्य में वह किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के लायक काबिल बन सके. किताब मिलते ही बच्चों के चेहरे पर भी खुशी की झलक दिखाई दे रही है. बच्चों ने बताया कि इस बार पहले किताब मिल गया है. मन लगाकर पढ़ाई करेंगे. स्कूल के संबंधित प्रधानाध्यापकों ने भी अपील करते हुए लोगों से कहा कि समय पर बच्चों को स्कूल जरूर भेजें. साथ ही नामांकन को लेकर चलाया जा रहे अभियान में भी विद्यालयों की काफी सक्रियता दिखाई दे रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक गांव भ्रमण कर आधी रोटी खायेंगे. फिर भी स्कूल जायेंगे. नारों के साथ बच्चों को नामांकन के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन