जिले में तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 10:07 PM
जिले में तापमान पिछले कई दिनों से 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. जिसके कारण जिले के साथ ही नगर के लोगों का जन जीवन बेहाल हो गया है
आसमान से बरस रहा आग, बिजली दे रही धोखा
गत दिनों से मौसम की तल्ख मिजाज से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. तापमान में लगातार वृद्धि जारी है, मगर शहर की बिजली लोगों को रूला रही है. कारण भीषण गर्मी में ट्रिपिंग के चलते शहर की बिजली बार-बार कट रही है. बिजली आपूर्ति चरमराने से शहरवासियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है. सुबह से लेकर देर रात तक बिजली कटौती का सिलसिला जारी है. जिसके चलते कई इलाकों में सुबह-शाम पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है. तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोग दोपहर में घरों से नहीं निकल पा रहे है. तेज धूप के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल है. मगर घर में भी रहने पर लोगों को राहत नहीं है. वजह साफ है बिजली का बार-बार कटना. गर्मी बढ़ने के चलते एसी, कूलर, पंखे, चलने से ओवर लोड के कारण पावर ट्रांसफार्मरों से प्यूज उड़ने व ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो गयी है. बिजली की आंख मिचौली के कारण कोईपुरवा, ज्योति चौक, बाइपास, सिडिंकेट समेत शहर के कई इलाकों में लोगों का जीना मुहाल है. इस बाबत अधिकारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही पावर ट्रांसफार्मरों पर लोड़ बढ़ गये है, जिस कारण बिजली की कटौती करनी पड़ रही है.
गर्म हवा ने झुलसाया
शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास रहा. वही शुक्रवार को पूरे दिन गर्म हवा बहने के कारण लोगों को दिन में सड़कों पर निकला मुश्किल हो गया. तीखी धूप के कारण लोगों का चेहरा झुलस रहा था. 10 बजे दिन के बाद नगर के साथ ही जिले के सभी सड़कें वीरान हो गई. लोग अपने घरों में गर्म हवा के कारण दुबके रहे.
आज और कल जिले में वर्षा की संभावना
कृषि वैज्ञानिक डॉ़ देवकरण ने बताया कि आज शनिवार और कल रविवार को जिले में वर्षा की संभावना जताई गई है. जिसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है. आईएमडी के अनुसार जिले में 15 एवं 16 जून को बारिश की संभावना बनी हुई है. दोनों दिन जिले में पांच-पांच एमएम बारिश की संभावना बनी हुई है. जिसे होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










