ट्रक चालक ने किशोरी को किया अपहरण, दो घंटे बाद किशोरी बरामद

Updated:
विज्ञापन
ट्रक चालक ने किशोरी को किया अपहरण, दो घंटे बाद किशोरी बरामद

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले स्थित सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के अमरपुरी से एक अज्ञात ट्रक चालक ने किशोरी का अपहरण कर लिया है.

विज्ञापन

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले स्थित सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के अमरपुरी से एक अज्ञात ट्रक चालक ने किशोरी का अपहरण कर लिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बक्सर समेत आसपास के अन्य जिलों में छापेमारी शुरू की तो ट्रक चालक दो घंटे के बाद धनगाई में किशोरी को छोड़कर भाग गया. वहीं, किशोरी के दादा के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि अमरपुरी स्थित चाय दुकान से खाना खाने उसके पिता व दादा पास में घर चले गये थे. इस दौरान वह अपनी छोटी बहन के साथ दुकान की रखवाली कर रहा था, तभी एक ट्रक दुकान के पास खड़ा हुआ. चालक ने चाय की मांग की तो किशोरी ने चालक को गिलास में चाय दी. थोड़ी देर बाद चालक ने गिलास व पैसा देने के लिए किशोरी को बुलाया. जैसे ही किशोरी गिलास लेने पहुंची, ट्रकचालक उसे वाहन में खींच भाग निकला. इसके बाद अपनी बहन को ट्रकचालक साथ लेकर भागते देख बहन ने शोर मचाना शुरू किया. इसी बीच किशोरी के दादा मौके पर पहुंच गये. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना पर ओपी प्रभारी सुबोध कुमार ने जवानों के साथ कार्रवाई शुरू की. साथ ही इसकी जानकारी रोहतास और भोजपुर पुलिस को दी. जहां पुलिस पूरे इलाके को सील कर छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते ट्रकचालक ने किशोरी को रोहतास के धनगाई में छोड़कर फरार हो गया. वहीं किशोरी ने फोन पर इसकी सूचना अपने परिजनों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर किशोरी को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही ट्रक को चिह्नित करने में जुट गया. डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. ट्रकचालक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन