Buxar News: लो वोल्टेज और बिजली की आवाजाही से नल-जल आपूर्ति होता है बाधित
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

इन दिनों इलाके के लोगों को उमसभरी गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर बिजली की आवाजाही से नल-जल योजना प्रभावित हो रहा है
विज्ञापन
डुमरांव
. इन दिनों इलाके के लोगों को उमसभरी गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर बिजली की आवाजाही से नल-जल योजना प्रभावित हो रहा है. कोरानसराय वार्ड संख्या नौ के नल-जल आपूर्ति केंद्र के अनुरक्षक मोहन तिवारी ने बताया कि सुबह और शाम को नल-जल योजना से जलापूर्ति होती है. जिससे वार्ड के सैकड़ों लोगों के घर नल से पानी पहुंचता है, लेकिन कभी-कभी अचानक बिजली गुल होने लगती है, जिससे नल-जल योजना में लगे मोटर जलने की आशंका बनी रहती है, उन्होंने बताया कि नल-जल योजना में लगाया गया पाइप फटा हुआ है जिसके कारण पानी बर्बाद होता है और सप्लाई का प्रेशर कम होता है, उन्होंने बताया कि शाम के समय बिजली का हाल बेहाल हो जाता हैं, जिसके कारण नल-जल आपूर्ति चलाना मुश्किल हो जाता है, इस हालत में लोगों को पेयजल की परेशानी उठानी पड़ती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










