ePaper

फाइल- 4- 39 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 11 Sep 2024 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल- 4- 39 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

39 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

11 सितंबर- फोटो-3- पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर. राजपुर. थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया गया. जिसमें उत्तर प्रदेश के निकट शायर घाट के पास उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लेकर आ रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से 39 बोतल देशी मसालेदार शराब बरामद किया गया. जिसकी पहचान कैमूर जिला के नुआंव थाना अंतर्गत गुलशन कुमार पिता संजय राम एवं रामगढ़ थाना क्षेत्र के तरैथा गांव निवासी छोटेलाल कुमार पिता हरे राम को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें बिहार मद्य निषेध अधिनियम एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया. वही शराब पीकर हंगामा करने वाले सरेंजा गांव से दो शराबी को भी पकड़ा गया. जिसमें दीपक कुमार शर्मा पिता रघुवर शर्मा, बबलू राय पिता रामनिवास राय एवं न्यायालय के वारंटी तियरा निवासी विकास कुमार राय पिता स्वर्गीय कृपा शंकर राय को जेल भेजा गया. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इन दिनों लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. साथ ही विभिन्न गांव में चौकीदारों को भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी गांव में अगर कोई शराबी शराब पीकर हंगामा करता है या फिर अवैध तस्करी हो रही है तो इसकी सूचना तत्काल वरीय पुलिस पदाधिकारी को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन