Buxar News: 25 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 26 Jul 2025 5:54 PM
बासुदेवा थानाध्यक्ष मधुबाला भारती के नेतृत्व में पुलिस ने मुकुंद डेरा गांव में छापेमारी की. छापेमारी में 25 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ.
नावानगर. बासुदेवा थानाध्यक्ष मधुबाला भारती के नेतृत्व में पुलिस ने मुकुंद डेरा गांव में छापेमारी की. छापेमारी में 25 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ.शराब बरामद होने के बाद तस्कर दीनदयाल राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तस्कर शराब का खेप लेकर आने वाला है. सूचना पर तत्काल छापेमारी किया गयाछापेमारी में तस्कर अटैची में महुआ शराब लेकर जैसे ही घर में घुसा की पुलिस ने दबोच लिया.थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर अटैची में 25 लीटर शराब लेकर आया था ताकि पकड़ में न आ सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










