ePaper

कांटे की टक्कर में ब्रह्मपुर से राजद प्रत्याशी शंभु यादव ने लगायी हैट्रिक

Updated at : 14 Nov 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
कांटे की टक्कर में ब्रह्मपुर से राजद प्रत्याशी शंभु यादव ने लगायी हैट्रिक

ब्रहुमपुर विधानसभ सीट पर लगातार तीसरी बार राजद के प्रत्याशी शंभू यादव ने जीतकर हैट्रिक लगाया.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. ब्रहुमपुर विधानसभ सीट पर लगातार तीसरी बार राजद के प्रत्याशी शंभू यादव ने जीतकर हैट्रिक लगाया. शंभु यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी हुलास पांडेय को कुल 3220 मतों से पराजित कर राजद की लाज बचा ली. ब्रह्मपुर सीट से शंभु यादव को कुल 95 हजार 828 वोट मिला, जबकि हुलास पांडे को 92 हजार 608 मतों से ही संतोष करना पड़ा. शुरुआती रुझान में 14 वें राउंड की मतगणना तक हुालस पांडेय की बढ़त रहा. मगर 15 वें राउंड के बाद शंभु यादव ने बढ़त बनाया जो अंतिम तक बना रहा. ब्रह्मपुर विधानसभा सीट भी हॉट बना रहा. अंतिम क्षण तक इस सीट को लेकर उठा-पटक जारी रहा. इस सीट पर संघर्ष कांटे का बना रहा. एनडीए, लोजपा, महागठबंधन राजद प्रत्याशी शुरू से ही कम मतों के अंतराल से एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए थे. इसी का नतीजा हुआ कि मतगणना कार्य में भी इस विधानसभा सीट में काफी विलंब हुआ. ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन के राजद प्रत्याशी ने काफी रोचक मुकाबले के बाद 95 हजार 828 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी के विरूद्ध हैट्रिक लगाते हुए अपनी कुर्सी बचाने में सफल हो गये. जबकि ब्रह्मपुर विधानसभा सीट के राजद प्रत्याशी तीसरी बार जीत दर्ज कर पार्टी के साथ जिले में महागठबंधन की प्रतिष्ठा को बचाने में कामयाबी हासिल किया है. जीत के बाद प्रमाण पत्र देने में हो रहे विलंब को लेकर बाहर इंतजार कर रहे काफी संख्या में कार्यकर्ता काफी आक्रोशित होकर हो-हंगामा शुरू कर दिया. बाद में देर रात्रि में प्रत्याशी शंभूनाथ यादव को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया. जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए लगातार तीसरी बार जीते विधायक को फूल-माला से स्वागत किया. लगातार तीसरी बार जनता का जो आर्शिवाद मिला इसके लिए तहे दिल में शुक्र गुजार हूं. जनता का निर्णय सर्वोपरी है. लगातार जीवनभर जनता का सेवा करता रहूंगा. शंभू यादव, राजद प्रत्याशी हार जीत दोनों एक ही सिक्के पहलू हैं. जनता जनार्दन का निर्णय सर्वोपरी है. मैं विधायक रहूं या न रहूं ब्रह्पुर की जनता के लिए हर समय खड़ा रहूंगा. हुलास पांडेय, लोजपा रा ब्रह्मपुर विधानसभा में कुल प्रत्याशियों की संख्या आठ किनको कितना मिला मत ब्रह्मपुर विधानसभा शंभू नाथ यादव 94385 हुलास पांडे 91472 महावीर यादव 4551 विक्रमा गोंड 1562 सुनील कुमार राय 2454 नीतीश कुमार 1902 मनीष भूषण ओझा 2721 शिव शंकर दास 2252 नोटा -2300

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन