शादी के नौवें दिन जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी नवविवाहिता

प्रतीकात्मक तस्वीर.
Buxar News : 17 मई की रात भोजन के बाद सभी लोग सो गए थे. भीषण गर्मी के कारण पति छत पर सोने चला गया, जिसका फायदा उठाकर नवविवाहिता देर रात घर से फरार हो गयी.
Buxar News : (ओंकार नाथ मिश्र) सात फेरों के बंधन और शादी की खुशियों के बीच बक्सर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शादी के महज नौवें दिन ही एक नवविवाहिता घर में रखे जेवर और नकदी लेकर कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई.
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरबतपुर की है, जहां नगर पंचायत चौसा निवासी मिथिलेश कुमार यादव की शादी 8 मई को भोजपुर जिले के लक्छु टोला निवासी सोनी कुमारी से धूमधाम से हुई थी.
रात में मौका पाकर घर से गायब हुई
परिजनों के अनुसार, 17 मई की रात भोजन के बाद सभी लोग सो गए थे. भीषण गर्मी के कारण पति छत पर सोने चला गया, जिसका फायदा उठाकर नवविवाहिता देर रात घर से फरार हो गयी
ढाई लाख के जेवर और नकदी भी ले गयी
सुबह जब परिजनों ने दुल्हन को घर में नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में जांच करने पर पता चला कि वह घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और 45 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गयी है.
पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी, जांच जारी
मामले को लेकर थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोप है कि यह पूरा मामला पहले से बनी साजिश का हिस्सा है, जिसमें नवविवाहिता किसी अज्ञात प्रेमी के साथ फरार हुई है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है.
Also Read: घर के पास मिला था युवक का शव, अब आरोपी को मिली उम्रकैद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










