घर के पास मिला था युवक का शव, अब आरोपी को मिली उम्रकैद

Updated:
विज्ञापन
buxar news

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: बक्सर की अदालत ने हत्या मामले में आरोपी मनु कानू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने उस पर कुल 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.

विज्ञापन

Buxar News(डॉ. विष्णुदत्त द्विवेदी): जिला और अपर सत्र न्यायाधीश-8 सुनील कुमार सिंह की अदालत ने ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 18/2024 में कृष्णाब्रह्म निवासी मनु कानू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने अलग-अलग धाराओं में 50 हजार और 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर क्रमशः छह माह और तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की

इस आशय की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक ददन कुमार सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी रवि रंजन पाठक 13 जनवरी 2024 को घर से यह कहकर निकले थे कि वे कृष्णाब्रह्म निवासी मोनू कानू से बकाया पैसा लेने जा रहे हैं. लेकिन जब वे रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.

मृतक के बड़े भाई ने दर्ज कराई थी FIR

अगले दिन उनकी मोटरसाइकिल बरामद हुई, जबकि रवि रंजन पाठक का शव मोनू कानू के घर के बगल से बरामद किया गया. मामले की प्राथमिकी मृतक के बड़े भाई भृगुनाथ पाठक ने दर्ज कराई थी. पिछले दिनों न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार दिया था तथा सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे बुधवार को सुनाया गया.

न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई वहीं. धारा 201 के तहत सात वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड का आदेश दिया गया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी.

Also Read: लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस में मद्य निषेध टीम और शराब तस्करों में हाथापाई, चेन पुलिंग कर सभी भागे

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन