buxar news : सड़क के बीच में खुले नाले से हादसे का खतरा

Updated:
विज्ञापन
buxar news : सड़क के बीच में खुले नाले से हादसे का खतरा

buxar news : डुमरांव नगर स्थित नेशनल हाइवे-120 डुमरांव-बिक्रगंज स्टेशन रोड का मामला

विज्ञापन

डुमरांव. डुमरांव नगर स्थित नेशनल हाइवे-120 डुमरांव-बिक्रगंज स्टेशन रोड की सड़क पर पुराना नगर पर्षद गेट के समीप सड़क के बीच में बने नाले पर स्लेप लगने के बाद भी उसके बीच नाला खुला है, जिसको लेकर वाहन चालकों और लोगों के बीच दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. लोगों ने बताया कि एक तो डुमरेजनी मोड़ से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क खराब है, जिसके चलते इस सड़क पर कई बार छोटे वाहन पलट चुके हैं, लेकिन नगर स्थित पुराना नगर पर्षद गेट के समीप सड़क के बीच में बने नाले पर स्लेप लगने के बाद भी उसके बीच नाला खुला हुआ है, जिससे वाहन चालकों और लोगों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने बताया कि यह खुली जगह कभी भी दुर्घटना का गवाह बन सकती है. जबकि, इस सड़क से 24 घंटे बड़े-छोटे वाहनों का आवागमन होता रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन