ePaper

ब्रह्मपुर नगर पंचायत में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे मैरेज हॉल, सरकार को लग रही लाखों रुपये की राजस्व की चुना

Updated at : 08 Nov 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्मपुर नगर पंचायत में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे मैरेज हॉल, सरकार को लग रही लाखों रुपये की राजस्व की चुना

नगर पंचायत में मैरेज हॉल की आड़ में लाखों की टैक्स चोरी की जा रही हैं. किसी मैरेज हॉल का नगर पंचायत के पास पंजीकरण तक नहीं है.

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. नगर पंचायत में मैरेज हॉल की आड़ में लाखों की टैक्स चोरी की जा रही हैं. किसी मैरेज हॉल का नगर पंचायत के पास पंजीकरण तक नहीं है. लेकिन फिर मैरेज हॉल के संचालकों द्वारा धड़ल्ले से कारोबार का अंजाम दिया जा रहा है. जिस कारण सरकार को लाखों रुपये राजस्व का क्षति पहुंच रहा है. बताया जाता है कि नगर पंचायत के आस-पास के इलाकों में लगभग एक दर्जन मैरिज हॉल चल रहे हैं. इनके संचालक जमकर पैसा कमा रहे हैं. लेकिन नगर पंचायत को यह चपत लगाने में भी पीछे नहीं छोड़ रहे हैं. खास बात यह है कि एक भी मैरिज हांल का पंजीकरण नगर पंचायत में नहीं है. जबकि नियम के मुताबिक इनका पंजीकरण होना जरूरी है. शादी के दौरान इनकी अच्छी बुकिंग रहती है. इससे इनकी संख्या लगातार बढ़ती चली गयी और ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय, आरा बक्सर रोड व ब्रह्मपुर चौरास्ता मंदिर रोड में नगर पंचायत के अंदर लगभग एक दर्जन की संख्या में शादी हॉल व विवाह स्थल हैं. इससे राहगीरों सहित स्थानीय लोग परेशान हैं. दरअसल इनमें देर रात तक डीजे बजता रहता है और कई मैरेज हांल के बाहर इनका कचरा फैंका जा रहा है. जिससे भी लोगों को परेशानी होती है. वहींं इन मैरिज हाॅल में पार्किंग के इंतजाम भी नहीं हैं. जिसके चलते वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर दिया जाता है और जिसके चलते का ट्रेफिक भी चरमरा जा रही हैं. नक्शा विहीन मैरिज हालों में न तो सुरक्षा और न ही पार्किंग की सुविधा मिल रही है. अग्निशमन के मानक की अनदेखी मुसीबत में डाल सकती है. मजे की बात तो यह हैं कि नगर पंचायत में कितने मैरिज हाल कितनी संख्या में चल रहे हैं. इसका भी लेखा-जोखा नगर पंचायत के पास नहीं है. क्या कहते हैं अधिकारी

अभी हम एक महीने पहले प्रभार लिये हैं. इस साल से नगर पंचायत के दुकानदारों सहित मैरेज हॉल का लाइसेंस लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा. लाइसेंस के अभाव में हर महीने लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है.

शिवशक्ति कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत ब्रह्मपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन