बक्सर विधानसभा सीट पर अपने ही बन सकते हैं महागठबंधन और एनडीए के हार की वजह

बक्सर सदर विधानसभा सीट के लिए छह नवंबर को वोट डाले जायेगे. वैसे तो इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है.
बक्सर. बक्सर सदर विधानसभा सीट के लिए छह नवंबर को वोट डाले जायेगे. वैसे तो इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है. मगर दोनों दलों के लिए अपने लोग ही हार का करण बन सकते हैं. एनडीए प्रत्याशी प्रत्याशी आइपीएस रह चुके आनंद मिश्रा को बीजेपी ने चुनावी समर में उतरा है. जबकि दो बार से विधायक रह चुके कांग्रेस के प्रत्याशी संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी तीसरी बार महागठबंधन के उम्मीदवार है. आनंद मिश्रा को टिकट मिलने से बीजेपी के तमाम वैसे नेताओं की नाराजगी है जो स्वयं उम्मीदवार के लिए दिन-रात एक किये थे. कई पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी अब तक सामने आ चुकी है. हालांकि डैमेज कंट्रोल रोकने के लिए बीजेपी के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बक्सर आकर कुछ हद तक पार्टी नेताओं की नाराजगी दूर करने का हर संभव प्रयास भी किये. जिसमें वे सफल भी रहे. मगर चुनावी प्रचार-प्रसार में वो एकजुटता कहीं दिख नहीं रही है. बीजेपी इस बार यहां से जीत दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. देखना यह है कि दो बार से यहां से हार का सामना कर रही बीजेपी इस सीट पर अपनी जीत दर्ज कर पाती है. या इस चुनाव में भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा. वही दूसरी ओर सदर विधायक संजय तिवारी के प्रति जो लोग दो बार से उनके साथ थे. वैसे लोगों ने उनसे दूरी बना लिया है. अगर यह दूरी कम नहीं हुआ तो तीसरी बार वे यहां से जीत पायेंगे या नहीं. यह कहना थोड़ा मुश्किल है. मगर एक चीज जो देखने को मिल रही है सदर विधायक संजय तिवारी के प्रति जो नाराजगी एक सप्ताह पहले थी. वैसा अब लग नहीं रहा है. चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है. हालांकि यह चुनाव भी जातीय गोलबंदी के सहारे ही टिका है. जातियों का ताना-बाना प्रत्याशियों पर चुनावी मुकाबला भी वैसे-वैसे ही दिलचस्प होते जा रहा है. वहीं जन सुराज के तथागत हर्षवर्धन और बसपा के अभिमन्यु कुशवाहा भी इस चुनाव को रोमांचक बनाने में लगे हैं. गत चुनाव में 3892 वोट से जीते से संजय तिवारी : 2020 की विधानसभा में महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी परशुराम चौबे को मात्र 3892 वोट से परास्त किया था. हार-जीत का यह फासला इस चुनाव क्या रहेगा. यह तो 14 नवंबर को तय होगा. मगर गत चुनाव में बक्सर विधान सभा सीट से रोलासपा प्रत्याशी निर्गल कुमार 30 हजार 489 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे. हालांकि इस बार आरएलएम एनडीए का सहयोगी दल है. मगर जीत बिरादरी से निर्मल कुमार आते हैं. उसी बिरादरी से इस बार बसपा प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा भी आते हैं. बक्सर सदर सीट से कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में : बक्सर विधान सभा के चुनाव लड़ रहे कुल 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे कुल दो लाख 92 हजार 780 मतदाता. जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या एक लाख 50 हजार 193 है. जबकि महिला मतदाता की संख्या एक लाख 35 हजार 590 है. वही थर्ड जेंडर की संख्या चार बताया जा रहा है. जबकि 18 से 19 साल के नये मतदाता की संख्या 5723 और 85 साल से ज्यादा उग्र वाले मतदाताओं की संख्या 1220 बताया जा रहा है़ निष्पक्ष चुनाव के लिए कुल कुल 346 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




