505KG वजन उठा बक्सर जिला चैंपियन बने राजपुर के उमाशंकर, अब पटना में दिखाएंगे कमाल

Updated:
विज्ञापन
फोटो :- प्रमाण पत्र देते खेल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

उमाशंकर को प्रमाण पत्र देते खेल अधिकारी | Prabhat Khabar Network

राजपुर के भरखरा गांव निवासी उमाशंकर पांडेय ने जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 505 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने 100 से अधिक खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. अब उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

Powerlifting Championship : राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत के भरखरा गांव निवासी उमाशंकर पांडेय ने पावरलिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम पूरे जिले में रोशन किया है. जिला मुख्यालय स्थित कलाभवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में नौ दौर तक चली इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में उमाशंकर ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा. कुल 505 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया तथा जिला चैंपियन बने. प्रतियोगिता में जिले भर से आए 100 से अधिक खिलाड़ियों के बीच इन्होंने सफलता हासिल की है.

जिला चैंपियन बनने के साथ ही इनका चयन राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है. वह आगामी 6 से 9 अगस्त तक पटना में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस शानदार सफलता की खबर जैसे ही भरखरा गांव और राजपुर क्षेत्र में पहुंची, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई.

उनकी इस उपलब्धि पर बीडीओ मनोज कुमार, बीपीआरओ अभिषेक पाठक, मुखिया अनिल सिंह, शिक्षिका उषा मिश्रा, शिक्षक धनंजय मिश्रा, ब्रजेश राय, मिथिलेश ठाकुर के अलावा स्थानीय समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं.

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि उमाशंकर पटना में होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीतकर राजपुर और बक्सर का नाम पूरे बिहार में ऊंचा करेंगे.

यह भी पढ़ें : इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर चौथे दिन भी धरना जारी, सांसद सुधाकर सिंह भी पहुंचे


विज्ञापन
Kamal Pankaj

लेखक के बारे में

By Kamal Pankaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन