बक्सर: सावन की पहली सोमवारी पर केसठ के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

केसठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की पहली सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने सुबह से ही स्नान कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

Buxar Sawan Somwari: केसठ प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर पूजा की थाली के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और अक्षत अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की.

विज्ञापन

प्रमुख शिवालयों में लगी श्रद्धालुओं की कतार

प्रखंड के केसठ, कतिकनार, रामपुर, दसियांव, डिहरा समेत अन्य गांवों के शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं की संख्या अधिक रही. मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

सावन में पूजा का विशेष महत्व

श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष समय माना जाता है. इस महीने सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया.

बक्सर और सुलतानगंज के लिए रवाना हुए कांवरिये

वहीं, कांवरियों का जत्था भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए बक्सर और बाबाधाम जाने हेतु सुलतानगंज की ओर रवाना हुआ. श्रद्धालुओं में सावन के पावन अवसर को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर का फैसला आज, एक सीट का चुनाव, दूर तक जाएगा राजनीतिक मैसेज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन