buxar news : आज से 22 जून तक तेज गरज के साथ बारिश की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन
buxar news : आज से 22 जून तक तेज गरज के साथ बारिश की उम्मीद

buxar news : जिले में मॉनसून 17 जून से मौसम विभाग के माने तो आ गया है

विज्ञापन

बक्सर. जिले में मॉनसून 17 जून से मौसम विभाग के माने तो आ गया है. इसको लेकर मौसम विभाग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 18 जून से लेकर 22 जून तक जिले में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान आकाश में घने बादल छाये रहेंगे और दिन के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ कभी-कभार तेज बारिश भी हो सकती है. गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जतायी गयी है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गयी है. खासकर खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गयी है. कृषि विभाग ने भी किसानों से आग्रह किया है कि वे मौसमी परिस्थिति को देखते हुए बिचड़ा डालने की प्रक्रिया को सावधानी से करें. वहीं कृषि विज्ञान केंद्र लालगंज द्वारा मौसम पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. जिले में यह मॉनसून की पहली सक्रियता है, जो जिले के लिए राहत की खबर भी है, क्योंकि इससे गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिलेगी. साथ ही कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन