अब तक 1025 किसानों के बीच किया गया रबी बीज का वितरण

Updated:
विज्ञापन
अब तक 1025 किसानों के बीच किया गया रबी बीज का वितरण

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अबतक 1025 किसानों के बीच गेहूं, मसूर, मटर, सरसों सहित रबी फसल की खेती को लेकर बीज का वितरण किया जा चुका है.

विज्ञापन

डुमरांव. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अबतक 1025 किसानों के बीच गेहूं, मसूर, मटर, सरसों सहित रबी फसल की खेती को लेकर बीज का वितरण किया जा चुका है. इसकी जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक राजीव रंजन ने बताया कि प्रखंड के 1025 किसानों के बीच रबी फसल की खेती को लेकर बीज का वितरण किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि बीज वितरण का काम एक नवंबर से ही शुरू है, किसानों के बीच प्रतिदिन बीज का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड में अबतक 1025 किसानों के बीच 30 क्विंटल मसूर, 31 क्विंटल मटर, दो क्विंटल सरसों, सात क्विंटल गेहूं का वितरण किया जा चुका है, जबकि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से 4500 किसानों ने बीज प्राप्ति करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. कृषि समन्यवक राजीव रंजन ने बताया कि रविवार को भी आठ किसानों के बीच दो क्विंटल 35 केजी बीज का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि जब तक बीज उपलब्ध रहेगा तब तक वितरण का काम चलता रहेगा. मौके पर विजय कुमार सिंह, श्याम जी यादव, अरुण कुमार चतुर्वेदी, राजेश्वर प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी, अमरेश तिवारी, हरी भगवान प्रसाद, दिलीप कुमार शर्मा, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, मनीष प्रसाद सिंह सहित अन्य कृषि कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन