बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, मतदान आज

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.
केसठ. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. जो शाम छह बजे तक चलेगा. इस दौरान प्रखंड में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 25 हजार 308 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें पुरुष मतदाता 13436 व महिला मतदाता 11872 है. वहीं इस बार 834 नये मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे. इसी के साथ सभी प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम मशीन में कैद हो जायेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान का दावा किया है. कहा कि गुरुवार को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की है. मतदान के दौरान प्रखंड के सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये जायेंगे. इसके अलावा इस बार पहली बार मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है. चुनाव आयोग के निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कुल 32 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. प्रखंड के सभी बूथों पर अर्ध सैनिक बल व जिला पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. वहीं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष जवान कमान संभालेंगे. प्रखंड को चार सेक्टरों एवं एक जोन में बांटा गया है. प्रत्येक मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे. मतदान केंद्रों पर लगाये गये हैं पर्दानशीं कर्मी : प्रखंड के 32 मतदान केंद्रों में से 14 मतदान केंद्रों पर पर्दानशीं कर्मी को लगाया गया है. ये पर्दानशीं कर्मी मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचने वाले मतदाताओं की सही और गलत की पहचान करेगी. इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहायता एवं सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है. जहां निर्धारित केंद्र पर महिला कर्मी मौजूद रहेंगी. 12 दस्तावेजों में से मतदान केंद्र पर किये जा सकते हैं प्रयोग : विधानसभा चुनाव में कोई मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहे. इसके लिए चुनाव आयोग ने 12 दस्तावेजों का विकल्प प्रयोग करने को लेकर निर्देश जारी किया है. इसको लेकर मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर का पासबुक, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पेंशन दस्तावेज, दिव्यांगता पहचान पत्र एवं पासपोर्ट शामिल हैं. इन 12 दस्तावेजों में से मतदान करने के लिए मतदाता प्रयोग कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




