ePaper

Buxar News: जमौली उतड़ी पथ पर जगह-जगह बना गड्ढा

Updated at : 30 Aug 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: जमौली उतड़ी पथ पर जगह-जगह बना गड्ढा

प्रखंड के जमौली से उतड़ी तक जाने वाला मुख्य नहर पथ पर जगह -जगह गड्ढा बन गया है.

विज्ञापन

राजपुर. प्रखंड के जमौली से उतड़ी तक जाने वाला मुख्य नहर पथ पर जगह -जगह गड्ढा बन गया है. जिस रास्ते से दोपहिया गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया है. प्रतिदिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.कार्य एजेंसी के तरफ से इसके रख रखाव के लिए इन गढ्ढो को समय समय पर मरम्मत करना है. बावजूद इसे ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया है. विगत 18 महीने पूर्व टूटे हुए जगहों पर मरम्मत किया गया था. मरम्मत के समय मानक के अनुसार इन गड्ढों में गिट्टी एवं अलकतरा नहीं डाला गया.मरम्मत के बाद भी महज दो दिन के अंदर ही रोड जगह-जगह टूट कर बिखर गया. इस पथ पर सिर्फ छोटी गाड़ियों का ही परिचालन होता है .मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस पथ का पक्कीकरण वर्ष 2019 में किया गया था.जिसके रखरखाव के लिए पांच वर्ष तक का समय भी तय किया गया. महज तीन वर्ष में ही यह पथ जगह-जगह टूट कर बिखरने लगा. क्षेत्र के ग्रामीण मिथिलेश सिंह,ललन राजभर, सरपंच प्रतिनिधि शम्भुनाथ मिश्र, रामाकांत खरवार ने बताया कि कार्य एजेंसी के तरफ से पथ निर्माण करने में काफी कोताही बरती गयी है. इस रोड को बनाने में मानक के अनुसार गिट्टी अलकतरा की मिलावट नहीं की गयी है. जिससे यह रोड टूट कर बिखर गया है.सबसे बड़ी बात है कि रखरखाव के नाम पर टूटे हुए भाग पर इसका मरम्मत किया गया. यह भी सिर्फ खानापूर्ति किया गया. इन गड्ढों में सिर्फ गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया. इस पर अलकतरा नहीं लगाया गया. जिसका नतीजा यह हुआ कि छोटी गाड़ियों के गुजरते ही यह रोड पूरी तरह से बिखर गया.रोड बनने के बाद कभी भी विभाग के इंजीनियर इसकी जांच नहीं करते हैं. जिसका खामियाजा गुजरने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन