ePaper

महिला यूटूबर ने साथी कलाकार पर यौन शोषण का लगाया आरोप, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

Updated at : 23 Oct 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
महिला यूटूबर ने साथी कलाकार पर यौन शोषण का लगाया आरोप, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला यूट्यूबर ने अपने ही साथी कलाकार सह पति पर यौन शोषण एवं राशि में हेराफेरी का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

राजपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला यूट्यूबर ने अपने ही साथी कलाकार सह पति पर यौन शोषण एवं राशि में हेराफेरी का आरोप लगाया है. महिला यूट्यूबर द्वारा दिये आवेदन के अनुसार विगत तीन वर्षों से वह अक्षय कुमार नामक युवक के साथ कॉमेडी वीडियो बनाने का काम करती है. इसी दौरान दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ी. इसके बाद दोनों ने आपस में शादी भी कर लिया. जिसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी. जब महिला यूट्यूबर अपने साथी के घर पहुंची तो पहले से शादीशुदा युवक को देख भड़क गयी. फिर भी परिवार के आपसी रजामंदी के बाद सभी एक साथ रहने लगे. वह अपने साथी कलाकार के साथ वीडियो बनाती रही. विगत कुछ महीनों से इन दोनों के बीच यूट्यूब से हो रही कमाई के पैसे में हो रही हेराफेरी को लेकर विवाद हो गया. महिला कलाकार ने अपने साथी कलाकार से यूट्यूब चैनल को अपने नाम से करने के लिए कहा. जिसकी बात अक्षय ने नहीं मानी. इसी बात को लेकर दोनों में काफी तकरार हो गया. इस मामले को लेकर महिला ने छेड़खानी, मारपीट और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित अक्षय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अनुसंधानकर्ता एसआइ अनीशा भारती ने बताया कि इस मामले में महिला को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराया गया है. जिस मामले में गहन जांच पड़ताल जारी है. दोषी आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन