buxar news : छठपूजा सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़े लोग, दिनभर गुलजार रहे बाजार
Updated at : 26 Oct 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

buxar news : स्टेशन रोड, पीपी रोड व मेन रोड में सड़क पर सजीं दुकानें
विज्ञापन
बक्सर. जिले में आज सोमवार को छठ महापर्व मनाया जा रहा है. वहीं, चारदिवसीय साधना के महापर्व को लेकर नगर के बाजारों में काफी भीड़ कायम रही. देर शाम तक लोग छठ के प्रसाद के रूप में फलों एवं आवश्यक सामानों की खरीदारी में जुटे रहे व अपने पसंद के सामान की खरीदारी की.
छठ के सामान की खरीदारी के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था कायम न हो इसको लेकर नगर में वाहनों के प्रवेश पर प्रशासनिक स्तर से रोक लगा दिया गया है, जिससे छठ महापर्व के दौरान व्रतियों को परेशानी का सामना नहीं करना पडे. वहीं नगर में वाहनों के प्रवेश पर रोक के बाद छठ महापर्व में प्रसाद के रूप में चढ़ाये जाने वाले फलों का बाजार सड़क पर ही सज गया है. ज्याेति प्रकाश चाैक से रामरेखाघाट रोड, पीपी रोड एवं मेन रोड में सड़क पर ही फलों की बड़ी दुकानें सज गयी हैं. वहीं इसके साथ ही गोलंबर पर भी सड़कों के किनारे बड़ी-बड़ी फलों की दुकानें सज गयी हैं. वहीं बाहर से गन्ना की दुकानें भी सिंडिकेट, गोलंबर, वीर कुंवर सिंह चौक, ज्योति प्रकाश चौक, आंबेडकर चौक के साथ ही नया बाजार, मठिया मोड़ पर दुकानों के साथ गन्ने की दुकानें सज गयी हैं, जहां खरीदारी को लेकर पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही. बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद व्रतियों द्वारा खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचने से बाजार में पूरी तरह जाम की स्थिति कायम रही. बाजार में न केवल नगर के बल्कि आसपास के गांव के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे. इसके साथ ही नगर की हर सड़क छठ के आवश्यक सामान व फलाें से सजा पटा है. ज्ञात हो कि छठ पर्व में केवल नये सामानों का ही उपयोग किया जाता है. फल-फूल के साथ ही महावर, सुपला, दउरा की दुकानें भी सजी हुई हैं. वहीं जिले में ईख की खेती नहीं होने के कारण छठ में उपयोग में आने वाला ईख भी अन्य प्रदेशों से काफी मात्रा में पहुंचा है.बाहर के सुपला से पटा बाजार
जिले में मुंगेर एवं जमुई के सुपला एवं दउरा बाजार में व्यवसायियों द्वारा पहले से ही मंगा लिया गया है, जिसकी बिक्री अपेक्षाकृत ज्यादा है. जिले में बांस के बनने वाले दउरा एवं सुपला अपेक्षाकृत महंगा है, जिसके कारण स्थानीय सुपला एवं दउरा की मांग जिले में कम है. इसके कारण नगर के बाजार में बाहर से पहुंचे सुपला एवं दउरा की बिक्री ज्यादा है. सुपला 70 से 100 रुपये में बिक रहा है. वहीं दउरा 250 से 400 रुपये में बिक रहा है. जबकि स्थानीय स्तर पर बनने वाला सुपला 120 रुपये एवं दउरा की कीमत 300 से 500 रुपये तक है.फलों की कीमत में आयी उछाल
नगर में खुदरा फल बाजार में काफी उछाल आ गया है. फलों की कीमतों में छठ पूजा को लेकर इजाफा हो गया है. सेव, नानास, नारियल, गागल, संतरा, शरीफा जैसे फलों के दाम में थोक की अपेक्षा काफी अधिक हो गया है. सेव की कीमत 120 रुपये से 160 रुपये, अनानास प्रति पीस 70 से 90 रुपये, गागल 70 से 80 रुपये, नारियल 120 से 140 रुपये जोड़ा के साथ ही शरीफा जैसे फल 150 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है. इसके साथ ही महावर एवं अन्य सामानों की कीमत में भी अपेक्षाकृत उछाल दिखा. वहीं छठ के लिए मंडप का रूप देने के लिए आवश्यक गन्ने की कीमत भी काफी अधिक व अलग-अलग निर्धारित है. गन्ना प्रति पीस साइज एवं उसकी क्षमता के अनुसार 15 से 30 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बाजार में बिक रहा है. हालांकि गन्ना पड़ोस के उत्तर प्रदेश से काफी मात्रा में नगर के हर चौक-चौराहों पर दो दिन पहले ही पहुंच गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




