बक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन

Road Accident: बक्सर जिले के एनएच-922 पर रविवार सुबह घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चंदा गांव के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार से जुड़े चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे से इलाके में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Road Accident, मनीष मिश्रा: बक्सर जिले के एनएच-922 पर रविवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार से जुड़े चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब एक कार में सवार चार लोग बक्सर की ओर आ रहे थे. जैसे ही कार चंदा गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कार में सवार दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतकों के नाम

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान एसएसबी जवान सुजीत कुमार पाण्डेय, ओमकार पाण्डेय, गिरजा देवी और मंजू देवी के रूप में हुई है. सभी मृतक स्वर्गीय चितरंजन पांडेय के परिवार से जुड़े थे. इनमें दो भाई और दो बहनें शामिल थीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

परिजनों ने क्या बताया

परिजनों ने बताया कि परिवार में 2 फरवरी को तिलक समारोह होना था. इसी तैयारी के लिए सभी लोग गंगा पूजा और खरीदारी करने कार से बक्सर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. लोगों ने बताया कि सुबह के समय सड़क पर घना कोहरा था और वाहनों की रफ्तार तेज थी. माना जा रहा है कि कोहरे के कारण ट्रक चालक को सामने की कार साफ दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया.

सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सड़क से वाहन हटवाकर सड़क खाली करवाया. पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Budget 2026 को जदयू ने बताया ऐतिहासिक, राजीव रंजन बोले- बिहार को लगातार मिल रहा केंद्र का सहयोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन