बक्सर: दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद नहीं मिली राहत, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Author Vinit Dumroan|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
बादल का सांकेतिक फाेटो.

बादल का सांकेतिक फाेटो.

डुमरांव में भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दिनभर की तपिश के बाद रात 12 बजे के बाद ही लोगों को थोड़ी राहत मिल पा रही है। बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

Buxuar News : भीषण गर्मी और उमस से क्षेत्र के लोग बेहाल हैं. गुरुवार को रुक-रुक कर आसमान में बादल मंडराते रहे, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद जगी. हालांकि बारिश नहीं होने से उमसभरी गर्मी बरकरार रही. बुधवार को तेज धूप और गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.

बादलों की आवाजाही, लेकिन बारिश नहीं

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से आसमान में बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा. दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोगों का कहना है कि तापमान अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद उमस के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस हो रहा है.

बाजारों में ग्राहकों की कमी से दुकानदार परेशान

लगातार गर्मी और उमस के कारण दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. इसका असर बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है. ग्राहकों की संख्या कम होने से दुकानदारों को कारोबार प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है.

बिजली कटौती से रात में भी नहीं मिल रही राहत

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर की गर्मी के बाद रात 11 से 12 बजे के बाद ही कुछ राहत मिलती है. कई बार बिजली कटौती होने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे रात में भी नींद पूरी नहीं हो पाती. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली जाते ही शरीर पसीने से तरबतर हो जाता है. बड़े, बच्चे और बुजुर्ग सभी उमसभरी गर्मी से परेशान हैं. लोगों को अब झमाझम बारिश का इंतजार है, ताकि मौसम सुहावना हो और गर्मी से राहत मिल सके.


विज्ञापन
Vinit Dumroan

लेखक के बारे में

By Vinit Dumroan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन