जमीन विवाद में सरपंच की पीट-पीटकर हत्या, बक्सर-चौसा मार्ग जाम किया

Author Manish mishra|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर हंगामा करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में जमीन विवाद के चलते कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष सिंह की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों ने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग जाम कर दिया है.

विज्ञापन

Buxuar Crime News : बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष सिंह की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. आक्रोशित परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इटाढ़ी थाना प्रभारी सोनू पासवान को तत्काल बर्खास्त करने तथा सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर बक्सर सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समीप बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार को चिलबिला गांव में धान की रोपनी का कार्य चल रहा था. इसी दौरान कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष सिंह बाइक से खेत पर पहुंचे. आरोप है कि वहां पहले से मौजूद उनके पाटीदारों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

घटना की सूचना पर बचाने पहुंचे दोनों पुत्र भी मारपीट में घायल

घटना की सूचना मिलने पर उनके दोनों पुत्र अखिलेश सिंह और विंटेस सिंह मौके पर पहुंचे. आरोप है कि इसके बाद तेज बहादुर सिंह (पिता- स्व. रामबचन सिंह), विनोद सिंह (पिता- भोला सिंह) समेत 15 से 20 लोग वहां पहुंच गए और तीनों के साथ जमकर मारपीट की. हमले में सरपंच सुभाष सिंह सहित उनके दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

मारपीट में घायल दोनों बेटे का इलाज जारी

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान सरपंच सुभाष सिंह की मौत हो गई. वहीं उनके दोनों पुत्रों का इलाज चल रहा है. सरपंच की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे.उन्होंने इटाढ़ी थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त करने, सभी आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सदर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

घटनास्थल पर जिले के कई पंचायतों के सरपंच भी पहुंच गए और दोषियों की गिरफ्तारी तथा प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हो गए. सभी ने एक स्वर में आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

पुलिस लोगों को समझाने में लगी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी.

Also Read : नीतीश कुमार से मिले गोंड महासभा अध्यक्ष, आदिवासी मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन; योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने की मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन