बक्सर: किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का धंधा, 25 लीटर शराब के साथ तस्कर को दबोचा

पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network
बक्सर के रौनी गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एक किराना दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने मौके से 25 लीटर शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
Buxuar News : राजपुर थाना क्षेत्र के मंगराव पंचायत के रौनी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराना दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की तथा मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रौनी गांव स्थित एक किराना दुकान से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान दुकान से कुल 25 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद हुई.
भागने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने दबोचा
अचानक हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम को देखते ही दुकान संचालक एवं मुख्य आरोपी उमेश सिंह उर्फ डब्लू सिंह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया.
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि किराना दुकान की आड़ में शराब बेचने की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गयी. बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










