आज आयोजित होगा एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, योग एक राष्ट्रधर्म

Updated:
विज्ञापन
आज आयोजित होगा एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, योग एक राष्ट्रधर्म

इस संगोष्ठी में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से अनेक विद्वान, विषय विशेषज्ञ, शोधार्थी एवं जिज्ञासु सहभागी होंगे.

विज्ञापन

बक्सर. दर्शनशास्त्र की समृद्ध परंपरा और योग की राष्ट्रीय चेतना को समर्पित, महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय बक्सर में महर्षि विश्वामित्र व्याख्यान माला ज्ञान सत्र 3 के अंतर्गत योग, एक राष्ट्रधर्म विषय पर एक एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन आज गुरुवार को किया जायेगा. इस संगोष्ठी में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से अनेक विद्वान, विषय विशेषज्ञ, शोधार्थी एवं जिज्ञासु सहभागी होंगे. इस संगोष्ठी के ब्राउशर (विवरणिका) का लोकार्पण बुधवार को प्राचार्य एवं संगोष्ठी के अध्यक्ष प्रो (डॉ) कृष्णा कांत सिंह तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा किया गया. यह राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रातः 11 बजे मानस भवन में प्रारंभ होगी और शाम तक चलेगी. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति संरक्षक सह अध्यक्ष: प्राचार्य, महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर प्रो (डॉ) कृष्णा कांत सिंह, मुख्य अतिथि: अधिकारी, पूर्व विभागाध्यक्ष, तुलनात्मक धर्मदर्शन विभाग, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी प्रो (डॉ) हरिप्रसाद, मुख्य वक्ता केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ, वाराणसी प्रो रमेश चंद्र नेगी, पूर्व विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा विशिष्ट अतिथि प्रो महेश सिंह वही आयोजन समिति के संयोजक: विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग एमवी कॉलेज, बक्सर डॉ रास बिहारी शर्मा, आयोजन सचिव सह सहायक प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र विभाग, एमवी कॉलेज, बक्सर डॉ अवनीश कुमार पांडेय, सह-संयोजक सह सहायक प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र विभाग, एमवी कॉलेज, बक्सर डॉ सोनी कुमारी समेत अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन