ePaper

लाखों का गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार, हिरासत में लिया गया नाबालिग

Updated at : 18 Oct 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
लाखों का गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार, हिरासत में लिया गया नाबालिग

थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आदर्श आचार संहिता के बाद उड़न दस्ता टीम एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

राजपुर. थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आदर्श आचार संहिता के बाद उड़न दस्ता टीम एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी जांच अभियान के तहत रोहतास जिला के निकटवर्ती बसही पुल के समीप सघन जांच के दौरान रास्ते से गुजरने वाली बड़ी एवं छोटी गाड़ियों की जांच की जा रही थी. तभी बस की तलाशी ली गयी. जिस बस से लगभग 13 किलो गांजा बरामद किया गया. जिस मामले में एक महिला दुलिया देवी एवं एक नाबालिग लड़का को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद इस मादक पदार्थ के तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के भी नाम का खुलासा होने की संभावना है. जिस मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है. विदित हो की शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान करने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉक्टर विद्यानंद सिंह के निर्देश के आलोक में क्षेत्र के कैमूर एवं उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती देवल पुल पर बैरिकेडिंग की गयी है. जिस रास्ते से गुजरने वाले सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है. साथ ही कोई भी व्यक्ति अगर संदिग्ध दिख रहा है तो उससे गहन पूछताछ की जा रही है. समय-समय पर क्षेत्र में पुलिस बल के जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं. इसके लिए अर्धसैनिक बल के जवान क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं. इसको लेकर पुलिस कहीं से भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पहुंच रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन