Buxar News: मतदान केंद्रों पर बीएलओ व राजनीतिक दलों साथ हुई बैठक

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 21 Jul 2025 9:56 PM

विज्ञापन

प्रखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्र स्तर पर बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के प्रमुखों के साथ सोमवार को बैठक हुई.

विज्ञापन

केसठ

. प्रखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्र स्तर पर बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के प्रमुखों के साथ सोमवार को बैठक हुई. प्रखंड विकास पदाधिकारी लवकुश सिंह ने बताया कि जिन निर्वाचकोंं ने अब तक गणना प्रपत्र नही भरे गए है, उनकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है.

उन्हे अविलंब पूरा करें. प्रखंड के सभी बूथों पर बीएलओ और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों बीएलए के साथ बैठक कर मृत, दूसरे जगह शिफ्ट हुए मतदाता और दोहरी नाम वाले मतदाताओं की सूची साझा कर राजनीतिक दलों को बीएलए से सत्यापन कराया गया. जिसके बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के प्रांगण में बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान सभी बीएलओ को यह इंकित करना है की किस मतदाता द्वारा प्रपत्र जमा करने के दौरान कौन सा प्रमाण पत्र दिया गया है.उसे पोर्टल पर अपलोड करना है.वही प्रपत्र नहीं जमा करने वाले मतदाताओं से निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 प्रमाण पत्र में कोई एक लेकर अपलोड करने का निर्देश दिया गया. विदित हो कि प्रखंड में कुल 27138 मतदाता है. मतदाता पुनरीक्षण कार्य में 26 बीएलओ, 26 सहायक एवं 3 सुपरवाइजर को लगाया गया है.बैठक में अजय कुमार विक्रांत, मुकेश कुमार, मुन्ना भारती, मनोज कुमार, लालबाबु कुमार समेद अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन