बक्सर: 15 अगस्त तक करा लें LPG E-KYC, वरना रिफिल सिलेंडर और सब्सिडी दोनों पर लग सकता है ब्रेक

सांकेतिक तस्वीर
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, अन्यथा रिफिल बुकिंग और सब्सिडी में समस्या आ सकती है.
Buxar News : एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है. गैस कंपनी ने सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य किया है. निर्धारित समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को रिफिल सिलेंडर की डिलीवरी और सब्सिडी मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ई-KYC नहीं तो रिफिल बुकिंग हो सकती है बंद
रॉय इंडेन गैस एजेंसी, सिमरी के प्रोपराइटर अभय कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी 15 अगस्त तक पूरा नहीं होगा, उनकी रिफिल बुकिंग और सिलेंडर की डिलीवरी रोक दी जाएगी. इसके साथ ही सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है.
एजेंसी में चलाया जा रहा विशेष अभियान
उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी पूरा कराने के लिए एजेंसी स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उपभोक्ता अपना आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लेकर नजदीकी गैस एजेंसी पहुंचें और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराएं.
अंतिम तारीख का इंतजार न करें
अभय कुमार ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें. समय रहते ई-केवाईसी पूरा करा लें, ताकि भविष्य में गैस रिफिल और सब्सिडी प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










