पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित तरु मित्र एवं ग्रीन एंबेसडर बिहार, फलदार पौधे और बांटी तुलसी

फोटो कैप्शन : पौधारोपण करते उमेश गुप्ता व अन्य | Prabhat Khabar Network
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित तरु मित्र और ग्रीन एंबेसडर बिहार, उमेश गुप्ता रौनियार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए अपना जन्मदिन मनाया. उन्होंने पौधारोपण और तुलसी वितरण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया.
Buxar News : पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित तरु मित्र एवं ग्रीन एंबेसडर बिहार उमेश गुप्ता रौनियार ने शनिवार को अपना जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए पौधारोपण और तुलसी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की गई.
फलदार और औषधीय पौधों का किया रोपण
जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत शहीद मर्द रोड स्थित एक प्रांगण में आम, अमरूद, अनार और पत्थरचट्टा समेत पांच छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए. साथ ही "हर घर तुलसी, घर-घर तुलसी" अभियान के तहत लोगों के बीच तुलसी के पौधों का भी वितरण किया गया.
पर्यावरण संरक्षण को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत
इस अवसर पर उमेश गुप्ता रौनियार ने कहा कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तभी इसका दूरगामी लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पौधों का संरक्षण है. उन्होंने "वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ" का संदेश देते हुए सभी लोगों से धरती को हरा-भरा बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की.
कई पर्यावरण प्रेमी रहे मौजूद
कार्यक्रम में पर्यावरण योद्धा विमलेश कुमार सिंह, चुनचुन गुप्ता, विमल कुमार, वेदप्रकाश, मोहम्मद तथा शिव प्यारी देवी सहित कई पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया और पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










